फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दुकानों पर छापा, 19 टीन सरसों तेल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद / बहादुरगंज । स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी बीर बहादुर यादव एवं फूड विभाग की टीम ने छह मिठाई एवं किराना की दुकानों से सेंपलिंग की। बहादुरगंज नगर पंचायत में भी कई दुकानों पर छापा मार नमूने लिए गए। इस दौरान टीम ने किराना की दुकानों पर सरसों का तेल, घी के साथ अन्य सामानों की जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम के साथ फूड विभाग की टीम ने कासिमाबाद बाजार में फास्ट फूड और मिठाई की दुकानों के साथ किराना की दुकानों पर छापा मारा। मुख्य खाद्य अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि दीपावली को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है। एक किराना की दुकानों पर सरसों का तेल, घी के साथ अन्य सामानों की जांच की गई।
एक स्वीट्स बेकरी एंड कंफेक्शनरी की दुकान से गुलाब जामुन का सैंपल लिया गया। इसके पहले टीम ने बहादुरगंज के चार किराना स्टोर के साथ एक मिठाई की दुकान पर छापा मारकर सरसों तेल, सोयाबीन, आयल एवं नमकीन के साथ छेना की मिठाई का सैंपल लिया। साथ ही 19 टीन सरसों का तेल सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें