फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित अस्पताल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार की रात बड़ी नहर पुलिया के पास अवैध रूप से संचालित एक निजी अस्पताल को सीज कर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण नहीं पाया गया। कई दिनों से अवैधअस्पतालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बड़ी नहर पुलिया के पास संचालित मुस्कान अस्पताल पर सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद एवं भदौरा सीएचसी प्रभारी डा. धनंजय आनंद पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। जांच के दौरान अस्पताल से कर्मचारी फरार हो गए। वहां भर्ती तीन मरीजों को सीएचसी पर भेज दिया गया, साथ ही अस्पताल को सीज कर दिया गया। इस संबंध में भदौरा सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा. धनंजय आनंद ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं था और मौके पर चिकित्सक नहीं मिले। ऐसे में अस्पताल संचालक सोनू कुमार गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान दिलदारनगर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. काजिम और थाना निरीक्षक अशेषनाथ के साथ अन्य शामिल थे।
एक माह में छह निजी अस्पताल सील
गाजीपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सील करने की कार्रवाई कर रही है। सेवराई, भदौरा, कासिमाबाद एवं सैदपुर इलाकों में अस्पतालों को सील किया गया है। बीते 14 अक्टूबर को सेवराई में एक अस्पताल सील किया गया। इसके अलावा जमानिया में 13 अक्तूबर को, खानपुर के शादीभादी में 12 अक्तूबर को, कासिमाबाद में 19 अक्तूबर और दिलदारनगर में 19 अक्तूबर को दो अस्पतालों को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें