फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक दिन के लिए जीआरपी प्रभारी बनीं मानसी

विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना की प्रभारी बनी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मानसी। स्
विज्ञापन
गाजीपुर। मिशन शक्ति-5.0 के तहत शहर के महुआबाग स्थित शिवनाथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के कक्षा-छह की छात्रा मानसी को बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का एक दिन की प्रभारी बनी। इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए मिलकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। थानाध्यक्ष बनाए जाने के बाद छात्रा मानसी ने थाने की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की बारीकियों को समझा। साथ ही मिशन शक्ति की सराहना करते हुए हुए कहा कि, मौजूदा समय में लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इसकी वजह से लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन नंबर और चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार, सुमित्रा पटेल, कांस्टेबल रणबीर प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान के तहत चला जागरूकता अभियान-गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलेभर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संदेश के साथ पुलिस प्रशासन ने बुधवार को जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने थाना नंदगंज, खानपुर, जमानियां, शादियाबाद, दुल्लहपुर, रेवतीपुर, बिरनो, भुड़कुड़ा, जंगीपुर, नगसर हाट समेत प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, 1098, 1076, 1930, 112, 102 और 108 के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, विकास खंड सदर मुख्यालय के सभागार में बुधवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बाल विकास परियोजना अधिकारी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। अध्यक्षता संगीता कुशवाहा (आंगनबाड़ी) ने की। इस दौरान दुर्गेश मिश्रा, मीरा यादव, अर्चना देवी, माया देवी और संगीता कुशवाहा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं उनकी टीम ने किया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक प्रियंका प्रजापति,जिला बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव के अलावा डॉ. शशिकला जायसवाल, प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें