फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में मनीष कुमार अव्वल

Thu, 20 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सुहवल के डेढ़गांवा इंटर कालेज में जनपदीय शिक्षा युवक समारोह के शुभारंभ पर कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।
विज्ञापन
क्षेत्र के डेढ़गांवा स्थित श्री कृष्ण इंटर कालेज के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 68 वां जनपदीय शिक्षा युवक समारोह का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। एथलेटिक प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज बहरियाबाद और बालक वर्ग में इंटर  कालेज करंडा के छात्र-छात्राओं ने बाजी।
विज्ञापन



  सीनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में इंटर कालेज करंडा के मनीष कुमार प्रथम, द्वितीय स्थान मलिकपुरा इंटर कालेज के रामदुलार सिंह यादव और तृतीय स्थान प्रेमकापुरा इंटर कालेज के सोनू यादव को मिला। सीनियर बालिका वर्ग में इंटर कालेज वहरियाबाद की चंद्रकला मौर्या प्रथम, इंटर कालेज उत्तरौली की सुनीता पाल दूसरे और इंटर कालेज बहरियाबाद की मनीषा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में विनय यादव प्रथम, राहुल यादव दूसरे और गुलशन यादव तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर  बालिका वर्ग में अदिति शर्मा प्रथम, अन्नू कन्नौजिया द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग के 600 मीटर  में मुकेश कन्नौजिया प्रथम, दिनेश पाल दूसरे तथा शेषनाथ यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के सब जूनियर 600 मीटर दौड़ में प्रति यादव प्रथम, वंदना यादव दूसरे तथा लक्षमीना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।


इसके पहले विशिष्ट अतिथि डीआईओएस हृदय राम आजाद ने  द्वीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही झंडारोहण किया। सह विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, अनीता उपाध्याय, डॉ.सर्वान्नद सिंह, गिरीश कुमार, ब्लाक प्रमुख मुकेश  राय, डॉ.चंद्रभान सिंह, निसार अहमद , अनूप राय, ओंकार नाथ ,  सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें