फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर धन संग्रह के लिए कार्यालय का शुभारंभ

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार में श्रीराम जन्मभूमि अभियान के तहसील कार्यालय के उद्घाटन पर पूजन - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान के तहसील स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस परिसर में भगवान श्रीराम के चित्र के सामने हवन-पूजन के साथ हुआ। जिला सह अभियान प्रमुख रामजी गिरि ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में हर परिवार की भागीदारी के लिए संगठन की ओर से धन संग्रह अभियान चलाया जाना है। इसके लिए गांव, नगर, मंडल स्तर पर टोली बनाई गई है, जो प्रत्येक परिवार के पास जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर निधि प्रमुख को उपलब्ध कराएंगे। निर्णय लिया गया कि अभियान को लेकर शाहनिंदा हनुमान मंदिर से रविवार को दोपहर 12 बजे पदयात्रा निकाल कर मंदिर निर्माण में सहयोग का आग्रह किया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, तेजबहादुर यादव, ओमप्रकाश गिरि, गणेश गुप्ता, कुश वर्मा, अमित अग्रवाल, सतीशचंद्र राय, पूर्णेंदु राय, सुजीत गुप्ता, धर्मचंद चौधरी, शशांक राय, प्यारेमोहन यादव, आलोक राय, शशिप्रकाश पांडेय, सदानंद दास, राजेंद्र पांडेय, राम अयोध्या तिवारी आदि मौजूद थे। पूजन कार्य आचार्य पंडित भागवत तिवारी ने संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें