फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह यादव ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 16 से 18 जनवरी तक दिन में 11 से तीन बजे तक होगी। नाम निर्देशन पत्रों को दाखिल करने की अवधि 18 एवं 19 जनवरी को दिन में 11 से तीन बजे तक निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 जनवरी को दिन में 12 से दो बजे तक एवं इसके बाद विधि सम्मत प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। श्री यादव ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की वापसी एवं आवंटन 21 जनवरी को दिन में एक बजे तक एवं आवश्यकता होने पर मतदान 25 जनवरी को दिन में 10 से तीन बजे तक तथा मतगणना शाम चार बजे से होगी। सभी कार्यक्रम संघ के वाचनालय हाल में संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें