फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा में मनबढ़ों ने सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस में सफर कर रहे मऊ के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को कुछ मनबढ़ों में मारपीटकर घायल कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने घायल को उपचार के लिए मऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। औड़िहार में ट्रेन की खिड़की बंद करने को लेकर एक यात्री से विवाद हुआ था। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरपीएफ छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सुबह करीब 6.53 बजे चौरीचौरा एक्सप्रेस स्टेेशन पर पहुंची और सुबह 6. 55 पर रवाना हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर सिपाही विवेक यादव की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में विवेक का सिर फट गया। इस दौरान ट्रेन 15 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही। ट्रेन में चल रहे रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और घायल सिपाही को मऊ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
औड़िहार जंक्शन से ही सिपाही विवेक खिड़की के पास बैठा था और उसने खिड़की खोल रखी थी। ट्रेन चली तो कुछ लोगों ने ठंड लगने पर खिड़की बंद करने के बात कही। इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दुल्लहपुर स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही रुकी कुछ और युवक वहां पहुंच गए और जमकर सिपाही विवेक यादव की धुनाई कर दी। मऊ जीआरपी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि विवेक यादव कानपुर के रहने वाला हैं। वह मऊ जनपद में पुलिस लाइन में तैनात है। उनका सिर फट गया है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें