सोशल मीडिया पर थाना क्षेत्र के एक गांव का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक समुदाय के लोग हाथ में लाठी डंडा लेकर एक घर घुसकर महिलाओं एवं लड़कियों को अपशब्द का प्रयोग करने के साथ ही उन्हें मारपीट रहे हैं। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर पर पुत्रियों के साथ थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग लाठी लेकर दरवाजे पर धमक पड़े और गालियां देनी शुरू कर दी। पीड़िता ने गाली देने से मना किया तो उन्हें और उनकी पुत्रियों को मारपीट कर घायल कर दिए। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों का कहना है कि सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रुकने के बजाए बढ़ता जा रहा है,जो पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है।