फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु से गंगा में कूदा युवक, मौत

विज्ञापन
शहर कोतवाली के हमीद सेतु से गंगा में कूदे युवक का शव मिलने के बाद मामले की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक ने पत्नी और बच्ची को छोड़ हमीद सेतु से नदी में छलांग लगा दिया। काफी प्रयास के बाद बुधवार की सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया। मृतक परिवार सहित मुंबई से आया था। वह घर जाना चाहता था। लेकिन परिवार के लोगों ने उसे घर आने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने ऐसा करने का निर्णय लिया। घटना को लेकर एक चर्चा हो रही है कि उसने गैर बिरादगी की लड़की से लव मैरेज की थी। इस कारण भी परिवार द्वारा घर में प्रवेश करने से रोकने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रंजीत पांडेय पट्टी निवासी गौरीशंकर पांडेय का पुत्र सुधीर पांडेय (32) ने बलिया की रहने वाली गैर बिरादरी की लड़की से लव मैरेज किया था। वह मुंबई में परिवार के साथ रहकर काम करता था। लॉकडाउन होने की वजह से वह मंगलवार की रात ट्रक से पत्नी और बच्चों के साथ घर पहुंचा। जब घर में प्रवेश करने के लिए दरवाजा खटखटाया तो परिवार के लोगों ने अंदर आने से मना कर दिया। फिर उसने ससुराल में फोन किया कि मैं परिवार के साथ आ रहा हूं। उसने चार पहिया वाहन रिवर्ज कर पत्नी और एक वर्षीय बेटी के साथ ससुराल के लिए रवाना हुआ। सुधीर की पत्नी की माने तो जैसे हमीद सेतु पर वाहन पहुंचा, मेरे मायके वालों का मेरे मोबाइल पर फोन आया और उन्होंने कहा कि घर आने की कोई जरूरत नहीं है। यह बात पति ने सुनते ही हमीद सेतु के बीचों-बीच वाहन को रोकवा फोन से परिजनों एवं ससुरालीजनों से बात कर मोबाइल मुझे दे दिया। मेरी गोंद में बैठी एक वर्षीय बच्ची आरुषी का माथा चूमा और उसकी देखभाल करने की बात कही। जब तक मैं कुछ समझ पाती, उन्होंने सेतु से छंलाग लगा दिया। इस पर मैं शोर मचाने लगी। आवाज सुनते ही पुलिस वहां पहुंच गई। नदी में खोजबीन शुरू करा दी गई, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चला। नाव और स्टीमर के सहारे मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद बुधवार की सुबह दस बजे शव को बरामद किया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। उधर पत्नी बच्ची को गोंद में लेकर बिलखती रही। मायके के लोग भी पहुंच गए। लोगों का कहना था कि मुंबई में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ने की वजह से पहले घर न आकर क्वारंटीन रहने को कहा गया था। जबकि इस संबंध में रजागंज चौकी प्रभारी अश्वनी दुबे ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। बताया कि मृत सुधीर ने दूसरे बिरादरी की लड़की से शादी की थी। इसलिए परिवार के लोग नाराज थे। उधर घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें