फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में डूबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के तरांव गांव स्थित पोखरी में सोमवार को एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राधेश्याम पासवान (45) सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। सुबह 10 बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इधर ग्रामीणों ने उनका शव गांव के एक छोर स्थित पोखरे में उतराता देखा। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर जानकारी होते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए और पानी से बाहर निकाल इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें