फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। पूर्व मध्य रेलवे के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर ताजपुर गांव निवासी दीनानाथ (35) की दादर-गुवाहाटी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव एवं भाई अरविंद यादव ने शव की शिनाख्त किया। मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। चौकी प्रभारी दिलदारनगर विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त जिला पंचायत सदस्य एवं मृतक के छोटे भाई ने की। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें