लठ्ठूडीह। करीमुददीनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के सामने शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि ट्रेन से चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मुबारकपुर निवासी छोटू राजभर (19) के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।