फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चेकिंग अभियान के दाैरान 11 वाहन सीज किए, 170 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यातायात विभाग की ओर से शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 वाहन सीज किए गए और 170 वाहनों का चालान हुआ। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए शासन के निर्देश पर राज्यव्यापी विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न मुख्य चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लगभग 170 वाहनों का चालान काटकर शमन शुल्क वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें