फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राहुल के अर्धशतक से मलिकपुरा बना विजेता

विज्ञापन
हाजीपुर बरेसर में रोएबा ड्रेसेज मलिकपुरा को नाइट​ किक्रेट प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी देते मुख
विज्ञापन
बरेसर। क्षेत्र के हाजीपुर बरेसर गांव में मंगलवार की रात न्यू क्रिकेट नाइट क्लब की तरफ से आयोजित अंतरजनपदीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रोएबा ड्रेसेज मलिकपुरा और महेशपुर के बीच खेला गया। इसमें राहुल कोबरा के शानदार अर्धशतक से रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा की टीम ने सात विकेट से प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महेशपुर के सुनील यादव को मैन ऑफ द सीरीज और बेचन यादव को बेस्ट बॉलर बने।आयोजक हरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा और महेशपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राहुुल होल्डर के 37 रनों की बदौलत महेशपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए।
महेशपुर के लिए तरुण बाबा ने 10 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा ने राहुल कोबरा के शानदार 52 रनों के बदौलत 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर खिताबी मुकाबले को जीत लिया। अंपायर की भूमिका अनवर अली और विक्की सिंह रहे। फाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा के राहुल कोबरा को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से नवाजा गया। अंत में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मोहम्मद सेराज ने विजेता रोयबा ड्रेसेज मलिकपुरा को 40 हजार और उपविजेता महेशपुर की टीम को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें