गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह और एसपी राम बंदन सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियों के संबंध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली।
इस दौरान जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाफ रजिस्टर की जांच की गई। जिसके बाद बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बंदियो के कार्ड पर अगली पेशी की तारीख चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए इस के लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बाबत जानकारी ली। मौके पर पुलिस अधीक्षक शहर, क्षेत्राधिकारी सदर, कारागार के जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।