फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मकर संक्रांति पर्व आज, होगा अन्न पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दौरान अन्न पूजन के साथ स्नान-दान की परंपराएं निभाई जाएंगी। पर्व को लेकर सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में लोगों ने चूड़ा, गुड़, तिल, तिलकुट सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। इसे लेकर बाजार में दिनभर रौनक रही। पतंग की दुकानों पर भी सुबह से शाम तक भीड़ रही।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के पर्व को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी खाने का भी प्रावधान है। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से लोगों की तरफ से तैयारी की जा रही थी। सोमवार को लोग त्योहार से जुड़े सामान की खरीदारी के लिए बाजारों पहुंचे। तिल, लाई, चूड़ा, गुड़, तिलकुट के साथ ही लोगों ने दही और सब्जी मटर-गोभी की भी खरीदारी की। पर्व पर पतंगबाजी का भी खास महत्व है। मकर संक्रांति के लिए पतंग का बाजार पिछले कई दिनों से सजा हुआ है। रंग-बिरंगी पतंगें दुकानों पर बिक रही हैं। बाजार में छोटा भीम, तिरंगा और कार्टून कैरेक्टर मिक्की माउस के चित्र वाली पतंगों की भरमार है। पतंगें दो रुपये से लेकर 50 रुपये तक की कीमत में मिल रही हैं। कागज से बनी पतंग ज्यादा पसंद की जा रही है। पतंग प्रेमियों ने मांझा और सद्दी की भी खरीदारी की। युवा और बच्चे छतों और मैदानों में पतंग उड़ाने और पेच लड़ाने में दिनभर व्यस्त रहे। पतंग विक्रेता अन्नू और अशरफ ने बताया कि बाजार ठीक रहा। छोटे बच्चों के साथ ही युवाओं में भी पतंगों का क्रेज दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें