थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों एवं आपदा मित्रों की सहायता से डूबी तीन लड़कियों की तलाश शुरू की गई। चार घंटो के बाद घटना स्थल से ही सुबह 9.30 बजे पूनम यादव का शव गोताखोरों ने पानी से बाहर निकाला। इसके बाद 10.15 बजे चचेरी बहन रोली यादव का भी शव मिला। दोनों शवों को मॉर्च्यूरी हाउस भेजवा दिया। वहीं, दोपहर 12.30 बजे खुशी यादव का भी शव गोताखोरों को खोज निकाला।
इधर तीनों का शव देखकर परिजन दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। यह देख ग्रामीणों की भी आंख भर आई। सूचना पर सदर एसडीएम रविश गुप्ता और तहसीलदार राजू यादव घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा में डूबकर दो चचेरी बहनों सहित तीन की मौत हो गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।