फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में भीषण हादसा : हाइवे पर पलटी बरातियों से भरी बस, कई लोग घायल; माैके पर मची चीख-पुकार

Mon, 25 Nov 2024 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : वाराणसी-गाजीपुर हाईवे हुए हादसे के बाद माैके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला। बरातियों से भरी बस वाराणसी जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे एनएच-31 पर बरातियों से भरी बस पलट पलट गई है। हादसे में पांच बराती घायल हो गए, जिन्हें उपचार के बाद उनके परिजन अपने साथ वाराणसी लेकर चले गए। बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 45 लोग बीएलडब्यू (वाराणसी) जा रहे थे।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि चालक सूरज निवासी बेतिया जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) को झपकी आ गई। इससे सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां अफतातफरी मच गई। हादसे में बस में सवार मणिपुर, खोगीमोहम्दपुर थाना टाउन, जनपद मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस (18),नीरज (23),आषित (43), आयुष कुमार (17) और दीपक कुमार (32) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक घायलों को कोई गंभीर चोटे नहीं आई है। इलाज के बाद घायलों के परिजन उन्हें अपने साथ वाराणसी लेकर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें