फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में मुख्य तहसील दिवस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 15 सितंबर को सैदपुर तहसील में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन निर्धारित किया गया है। सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में निस्तारण किया जाना है। इसी क्रम में छह अक्तूबर को कासिमाबाद, 20 को सेवराई में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन होगा। तीन नवंबर को सदर तहसील, 17 को जखनिया, पहली दिसंबर को मुहम्मदाबाद एवं 15 दिसंबर को जमानिया तहसील में मुख्य तहसील आयोजित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी को देखते हुए तहसील दिवस पर विशेष ध्यान देते हुए जनमानस से अपील की गई है कि मास्क का प्रयोग अवश्य रखें। उचित दूरी बनाकर अपनी-अपनी समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए आवेदन प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें