फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: माफिया मुख्तार के गुर्गे ने किया था सवा करोड़ की संपत्ति पर कब्जा, पुलिस ने बुलडोजर लगा कराया खाली

Sun, 17 Sep 2023 04:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे पर गाजीपुर जिले में पुलिस-प्रशासन शिकंजा कसा है। यूसुफपुर गंज मोहल्ला निवासी मिसबाहुद्दीन अंसारी के कब्जे से करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति को मुक्त कराया गया है। 
विज्ञापन
माफिया के कब्जे से जमीन को कराया गया मुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे पर गाजीपुर जिले में पुलिस-प्रशासन शिकंजा कसा है।  मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर गंज मोहल्ला निवासी मिसबाहुद्दीन अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मिसबाहुद्दीन द्वारा किए गए अतिक्रमित भूमि को कब्जा मुक्त कराया लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस भूमि की बाजारू कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मिसबाहुउद्दीन अंसारी पूर्व में माफिया मुख्तार का प्रतिनिधि रह चुका है। मिसबाहुउद्दीन अंसारी ने अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के नाम जीविकोपार्जन के लिए आवंटित पोखरा यूसुफपुरगंज स्थित करीब 10 बिस्वा भूमि को अपने बाहुबल पर कब्जा कर लिया था।

जिसे रविवार दोपहर पुलिस और प्रशासन की टीम ने कब्जा मुक्त कर लिया। इस दौरान चहारदीवारी और गेट को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। पुलिस के मुताबिक यूसुफपुर गंज कस्बा मुहम्मदाबाद कब्जा मुक्त कराई गई जमीन 0.130 हेक्टेयर (1300 वर्ग मीटर) है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें