मुख्तार के चचेरे भाई की 18 दुकानें कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
पैतृक संपत्ति के बंटवारे में मुख्तार ने यूसुफपुर बाजार का एक भूखंड अपने चचेरे भाई मंसूर अंसारी के नाम कर दी थी। उसी भूखंड पर मंसूर ने दुकानों का निर्माण व्यावसायिक दृष्टि से कराया था। बीते छह मार्च को एसपी ओमवीर सिंह ने विवेचक के आख्या रिपोर्ट पर कार्रवाई की संस्तुति की थी।
पढ़ें: मुख्तार अंसारी के शूटर के समर्थकों के घर पुलिस की दबिश
रविवार सुबह 11.30 बजे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, मुहम्मदाबाद एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी, सीओ हितेंद्र कृष्ण एवं कोतवाल घनानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस एवं राजस्व टीम ने 18 दुकानों को खाली कराकर मुनादी करने के साथ कुर्क कर लिया। साथ ही इन दुकानों को सील कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के व्यापाक बंदोवस्त किए गए थे।