फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने जनपद को उपलब्ध कराया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मेडिकल सचल वैन सहित कुल 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया है। भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया। मनिहारी, जखनिया, सुभाखरपुर, देवकली स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो, बिरनो, बरहट धामूपुर, बाराचवर, कासिमाबाद, मरदह, गोड़उर, मिर्जापुर, करंडा, बरुइन, जमानिया, रेवतीपुर, गहमर, सुखडेहरा (भांवरकोल) के स्वास्थ्य केंद्रों को एक-एक उपलब्ध कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा की पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने अब दूर रहकर भी लोगों की परेशानियों से अवगत हो कोरोना के संभावित खतरों से निपटने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सिद्धार्थ राय, राजेश भारद्वाज, डा. डीपी सिन्हा, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, कमलेश बिंद, सुनील यादव, संजय मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें