फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर बजाने पर मारपीट, वृद्ध की मौत

Sun, 31 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के रक्सहां गांव में रविवार की  सुबह लाउडस्पीकर बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में जहां एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भदौरा स्वास्थ केंद्र पर ले जाया गया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।रक्सहां गांव निवासी गुड्डू प्रजापति आज सुबह करीब छह बजे लाउडस्पीकर बजा रहा था। इस पर बेचन राजभर ने मना किया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लाठी-डंडा चलना शुरु हो गया। मारपीट होता देख बेचन राजभर के पिता विक्रमा राजभर (70) भी मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। वह दोनों पक्षों को समझाा बुझाकर मामला शांत करना चाहता थ्‍ाा कि इसी बीच उनके सिर पर लाठी से गंभीर चोट लगने की वजह से वह बेहोेश होकर गिर पड़े।

  देखते ही देख्‍ाते माहौल बदल गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मारपीट में एक पक्ष से मानकी देवी (40) पत्नी बेचन  राजभर, बेचन राजभर (45), रविंद्र राजभर (35) पुत्र नगीना और  दूसरे पक्ष से माधुरी (40) पत्नी सुरेंद्र प्रजापति, तेतरी (14) एवं सुभावती  (12) पुत्री सुरेंद्र घायल हो गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को  प्राथमिक उपचार के लिए भदौरा स्वास्थ केंद्र पर भिजवाया। 108 एंबुलेंस से  भदौरा उपचार के लिए ले जाते समय बीच रास्ते में ही विक्रमा राजभर ने दम तोड़  दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों  से छह लोग घायल हुए हैं। मृतक के पुत्र विनोद राजभर ने सुरेंद्र राजभर, राजेंद्र राजभर, गुड्डू प्रजापति, संजय राजभर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता के साथ्‍ा जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और उनपर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें