फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर कई किमी. लंबा जाम

Sat, 03 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सुहवल के हमीद सेतु पर शनिवार को ट्रक का गुल्ला टूटने की वजह से लगा लंबा जाम।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुहवल ।
जमानिया से गाजीपुर की ओर जा रहे बालू लदे दो ट्रक में से एक का गुल्ला राष्ट्रीय राजमार्ग 24-97 स्थित कालूपुर चट्टी के पास टूट गया तथा दूसरे ट्रक के इंजन में हमीद सेतु के पास खराबी आने से शनिवार की भोर से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ट्रकों के मार्ग के बीच खड़े हो जाने से आवागमन बाधित हो गया। इस मार्ग पर वाहनों का चलना तो दूर राहगीरों का पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया। हमीद सेतु के दोनों तरफ दस किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। देर रात तक जाम लगा था। वहीं 5 और 6 दिसंबर को पुल मरम्मत के लिए बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

जमानिया की तरफ से बालू लेकर गाजीपुर जा रहे दोनों ट्रकों में आई खराबी की वजह से मार्ग पर सुबह से आवागमन एकाएक ठप हो गया। ट्रकों के मरम्मत का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में कुछ ही देर में मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम को समाप्त कराने में पूरे दिन पुलिस के भी पसीने छूटते रहे।  लोग न आगे जा पा रहे थे और न ही पीछे। बगल से निकलने के प्रयास  में कई छोटे वाहन भी फंस गए। जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। सबसे  ज्यादा परेशानी नौकरी-पेशा लोगों और छात्र-छात्राओं को हुई। क्षेत्रीय लोग  विभागीय अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों को इसका जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें