सादात। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत शनिवार को यूनियन बैंक मुख्य शाखा की तरफ से नगर पंचायत में ठेला और खोमचा लगाने वाले 33 गरीबों को दस-दस हजार लोन के कागजात उपलब्ध कराए गए। मुख्य प्रबंधक प्रभात सिन्हा ने विशेष लोन मेला में गरीबों को लोन से संबंधित प्रमाणपत्र भी दिया। लोन उन्हीं लोगों को दिया गया है जिनकी सूची नगर पंचायत की तरफ से बैंक को दी गई है। उन्होंने कहा कि जो गरीब व्यक्ति ठेला और खोमचा लगाकर छोटा रोजगार करना चाहते हैं, उन्हीं को लोन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को इसका लाभ उठाना चाहिए। मुख्य शाखा प्रबंधक विनय कुमार ने कहा कि विशेष शिविर में 33 लोगों को लोन दिया गया। लोन पर ब्याज दर 6:80 प्रतिशत है। लोन मेले में एकाउंटेंट विक्रम सिंह, फील्ड आफीसर जामवंत यादव और वर्कमैन प्रद्युम्न राय, शैलेंद्र मद्धेशिया, शंकर एवं चंद्रन कुशवाहा का सहयोग रहा।