फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन का जारी रहेगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से इमरजेंसी-डे पर कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में जखनिया कार्यालय सहित जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन का समर्थन किया गया। साथ ही केंद्रीय बिजली विधेयक को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाओ की मांग की गई। किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आंदोलन को बदनाम करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ संघर्ष होगा। भाकपा (माले) के जिला सचिव राम प्यारे राम ने कहा कि सरकार एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने से पीछे हट रही है। जब तक किसानों को लाभकारी मूल्य की गारंटी नहीं मिल जाती आंदोलन जारी रहेगा। चेतावनी दी कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो आंदोलन और तेज होगा। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित रोष पत्र नायब तहसीलदार जखनिया को सौंपा। इस अवसर पर लालबहादुर बागी, उजागिर राम, रामवृक्ष मौर्य, गाजीपुर में प्रमोद कुशवाहा, योगेंद्र भारती, मनोज कुशवाहा, अंगद विश्वकर्मा ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामवृक्ष मौर्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें