फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : हर गांव से पुलिस तक पहुंचेगी पल-पल की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा होगा। इस बार पल-पल की खबर रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में जनपद के सभी ग्राम पंचायतों से 15 हजार से अधिक लोगों को खुद से जोड़ लिया है, जो संभ्रातजन हैं। ये गांव की गतिविधियों की खबर पुलिस तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रशासनिक स्तर से करीब-करीब पूरी हो गई है। इसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में नौ मार्च को बैठक भी बुलाई गई है। अधिकारियों की मानें तो इसी पखवारे में कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है, चुनाव कराने की डुगडुगी बजते ही व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने और आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही है। चुनाव प्रचार से लेकर मतदान के दिन तक किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और ऐसा करने वालों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके, इसके लिए पुलिस ने भी इंतजाम किया है। जनपद में 18 हजार से अधिक स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 1238 ग्राम पंचायतों में 15 हजार से अधिक लोगों को पुलिस के बीट सिपाही तक से जोड़ दिया गया है, जो किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर पुलिस तक इसकी खबर देंगे। इस कार्य में राजनीति से दूर और गांव में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले लोग शामिल हैं, इनमें सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी तक शामिल हैं। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र बताते हैं कि किसी गांव में पांच तो किसी गांव में 15 लोगों को जोड़ा गया है, जो पुुलिस तक किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही खबर कर देंगे। इसके बाद त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें