फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: गाजीपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- शरिया कानून से नहीं, भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा भारत

Sat, 25 May 2024 07:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में आयोजित जनसभा में शनिवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले विदेशों में भारत का कोई नाम नहीं था, लेकिन अब विदेशों में लोग कहते हैं कि आप मोदी के इंडिया से हैं ना। 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath - फोटो : एक्स/ योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर के आरटीआई मैदान में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडी गठबंधन के घोषणा पत्र पर प्रहार करते हुए कहा कि यह भारत के विभाजन को तैयार कराना चाहते हैं। पर्सनल लॉ लागू कर महिलाओं को बाजार जाने से रोकना और बुर्का पहनने को मजबूर करना चाहते हैं। मोदी की गारंटी है कि भारत बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से ही चलेगा, शरिया कानून से नहीं। अब जोर का पटाखा भी फूटने पर भी पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। गाजीपुर भी सुशासन व विकास के मॉडल का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने बदलते भारत को देखा है। 2014 से पहले और 2024 के भारत में जमीन-आसमान का अंतर है। 2014 से पहले अविश्वास व पहचान का संकट था, लेकिन आज पहचान का संकट नहीं है। दुनिया भारत को अब सम्मान की दृष्टि से देखती है। दुनिया में भारत के पासपोर्ट का सम्मान बढ़ा है। कोई विदेशी पूछता है कि आप कहां से आए हैं, जवाब में भारत बोलने पर वह सम्मान से कहता है कि अच्छा, मोदी के इंडिया से। कहा कि प्रधानमंत्री का गाजीपुर में पांचवीं बार आगमन हुआ है। हर बार वे गाजीपुर को नई पहचान दिलाने आए हैं। 400 पार की बात सुनते ही कांग्रेस, सपा, राजद समेत इंडी गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित हो रहे हैं, इन्होंने 400 सीटों पर लड़ने का सपना ही नहीं देखा।

विज्ञापन
Trending Videos

PM Modi In Ghazipur - फोटो : एक्स/ योगी आदित्यनाथ

सीएम ने कहा कि एक समय था, जब बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। गाजीपुर इसका जीता जागता उदाहरण था। गाजीपुर हो आजमगढ़, मऊ हो या आसपास के जनपद भय और आतंक के साये में जीते थे। अब अयोध्या में रामलला विराजमान हुए और बड़े-बड़े माफिया का रामनाम सत्य भी हुआ। वहीं गाजीपुर भी सुशासन व विकास के मॉडल का केंद्र बनेगा।

सीएम ने कहा कि पहले घुसपैठ व आतंकी वारदात होती थी। सुबह की शुरुआत घोटाले और शाम आतंकी घटनाओं से होती थी पर ऐसा नहीं होता। अब जोर से पटाखा फूटने पर भी पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है, वजह वह जानता है नया भारत छेड़ता नहीं है, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं है। अब आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त सुरक्षित भारत है।

सीएम ने कहा कि पहले गाजीपुर से लखनऊ जाने में आठ घंटे लगते थे। आज पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे से गाजीपुर से साढ़े तीन घंटे में लखनऊ की दूरी तय कर सकते हैं। अब मीटर गेज और छुक-छुक की स्पीड से नहीं, बुलेट की स्पीड से बढ़ता भारत विकास की नई कहानी कह रहा है। एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज के तहत गाजीपुर में भी मेडिकल कॉलेज है। मां गंगा अविरल व निर्मल हो गई। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गरीबों के लिए बनी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिल रहा है। राशन, मकान, शौचालय, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला समेत अनेक योजनाएं नई प्रगति का माप है। सुरक्षा, सम्मान, विकास, गरीब कल्याण और विरासत का सम्मान भी है।

फिर से आ गई दो लड़कों की अनर्थकारी जोड़ी

PM Modi In Ghazipur - फोटो : एक्स/ योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो लड़कों की अनर्थकारी जोड़ी फिर आ गई है। सपा व कांग्रेस ने जब भी गठबंधन किया है, अनर्थ हुआ है। जब प्रदेश में सपा व केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तब काशी में संकटमोचन मंदिर, अयोध्या में रामजन्मभूमि पर आतंकी हमला हुआ था। लखनऊ, वराराणसी व अयोध्या की कचहरी पर हमला हुआ था। रामभक्तों पर गोली चलाने वाली सपा की सरकार फिर से प्रदेश व केंद्र में कांग्रेस बनी तो आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया गया।

देश कहता है कि मोदी है तो मुमकिन है

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि 500 वर्ष बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। यह कार्य सपा, बसपा, कांग्रेस वाले नहीं कर पाते। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए तो देश कह रहा कि मोदी है तो मुमकिन है। आत्मनिर्भर व विकसित भारत के लिए मोदी आवश्यक है तो दूसरी तरफ सपा-कांग्रेस व इंडी गठबंधन बांटो और राज करो के सिद्धांत पर चलकर राज करना चाहता है। पहले देश को बांटा, फिर क्षेत्र-भाषा के नाम पर विभाजन किया और अब जाति-जाति को लड़ाने के लिए आए हैं। इनके सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस के लोग पश्चिम बंगाल में रामकृष्ण मिशन और कांग्रेस भारत सेवाश्रम संघ के संतों को धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

जनसभा में ये लोग रहे मौजूद

PM Modi In Ghazipur - फोटो : सूचना विभाग
जनसभा में प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, अमरपाल मौर्य, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें