फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: गाजीपुर में चाय पर चर्चा, मतदाताओं ने कहा- विकास की है लड़ाई; जो काम करेगा वही जीतेगा

Mon, 20 May 2024 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
गाजीपुर में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनावी रथ गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए सोमवार को पहुंचा। यहां मौजूद आम लोगों से उनके मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। वहीं दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत कर उनके दावे और वादे को जानने का प्रयास किया जाएगा।  
विज्ञापन


चाय पर चर्चा के दौरान चाय की चुस्की लेते हुए अभिनव कहते हैं कि 2019 से अभी तक जिले में कहीं भी कोई काम नहीं हुआ और न ही सांसद कभी किसी के यहां आते-जाते हैं। लापता सांसद जनता ने नाम ही रख दिया है। कहा कि 2014 से 2019 तक मनोज सिन्हा के कार्यकाल में तमाम काम हुए। 23 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं उन्होंने अपने कार्यकाल में कराईं।  

Trending Videos

मजबूती से खड़ी है भाजपा सरकार 

गाजीपुर में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता बहुत मजबूती से खड़ी है। कल्याण सिंह के बाद बीच में गैप हो गया था। अब उसके बाद भाजपा के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की गंगा बही है। भाजपा सरकार ने आधी आबादी को सड़क पर उतार दिया है। अब महिलाएं अपने अधिकार को समझने लगी हैं। वे अपने अधिकार के लिए लड़ने लगी हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगा। महिलाओं को भाजपा ने बोलना सीखा दिया। लोकतंत्र के मायने जानने लगी हैं। वे अपने हिसाब से वोट डालने लगी हैं। उनको पता है कि कहां वोट देंगी तो उन्हें फायदा मिलेगा।

विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा

यहां मौजूद लोगों ने कहा कि विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है। सभी ने एक ही सुर में कहा कि यहां का मुद्दा विकास है, जो काम करेगा वही सत्ता में आएगा। पहले गाजीपुर में सड़क नहीं दिखती थी। 2014 से 2019 में मनोज सिन्हा के कार्यकाल में यहां सड़कों का विकास हुआ। इसके अलावा भी जिले में तमाम परियोजनाओं के तहत विकास हुआ। विकास का पंख गाजीपुर में मनोज सिन्हा के कार्यकाल में लगा। गाजीपुर में विकास की मुख्य वजह थी कि मनोज सिन्हा आपराधिक प्रवृति के नेता नहीं हैं। 
विज्ञापन

'मनोज सिन्हा ने गाजीपुर को विकास की दिशा दिखाई'

शशिकांत ने कहा कि मनोज सिन्हा ने गाजीपुर को विकास की दिशा दिखाई। उन्होंने जाहिर किया गाजीपुर के विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन मनोज सिन्हा के चुनाव हारने से वह विकास रुक गया है। इससे पहले भी सपा- कांग्रेज का कार्यकाल रहा लेकिन कभी कोई काम नहीं हो पाया। भाजपा की राजनीति का स्तर देखा जाए तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2014 के बाद लोगों में एक विश्वास की भावना जागी कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही देश में विकास हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें