फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Ghazipur Visit: पीएम मोदी 25 मई को गाजीपुर में भरेंगे हुंकार, BJP प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे सभा

Mon, 20 May 2024 12:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Lok Sabha Election 2024 : गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्साशी पारसनाथ राय के समर्थन में पीएम मोदी 25 मई को आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे मंच से मतदाताओं को साधेंगे।  
विज्ञापन
PM modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार सौ पार के लक्ष्य को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार तेज कर दिया है। अब इसे और गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को चुनावी सभा करने आ रहे हैं। जनपद में 2014 से लेकर अब प्रधानमंत्री पांचवीं बार आएंगे। पीएम मोदी के जनसभा स्थल के लिए जगह भी तय कर लिया गया है। पीएम एक बार फिर आरटीआई मैदान (नव निर्मित खेल मैदान) में जनसभा को संबोधित करेंगे।  

विज्ञापन


गाजीपुर सीट को लेकर इस बार प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में कांटे की टक्कर है। इसी क्रम में पार्टी स्तर से बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जो संगठन के स्तर से स्वीकृत हो गया है। अब 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा करने आएंगे। 

पीएम मोदी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को जिले में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें