फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत कम करेगी परेशानी

Sat, 06 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोक अदालत का उद्घाटन शनिवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय मुहम्मद ताहिर ने किया। इस दौरान न्यायमूर्ति ने लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में बताया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के आयोजन से वादों का भार कम होगा। इससे आम जनता की परेशानी दूर करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने अर्बन बैंक के पास स्थित एक आरक्षिरत भूखंड पर न्यायिक अधिकारियों के लिए 10 आवासीय भवनों का भूमि पूजन के बाद लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायमूर्ति के साथ जनपद न्यायाधीश मुहम्मद शमशाद अहमद सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए सभी न्यायालयों में विचाराधीन छोटे-छोटे आपराधिक मामले एवं सुलह-समझौते से दिवानी मामलों का निपटारा आसानी के साथ किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न बैंकों ने भी चढ़-बढ़कर हिस्सा लेते हुए ग्राहकों को बकाया ऋ ण में छूट देते हुए ऋ ण की राशि जमा करायी। इसके बाद न्यायिक अधिकारियों के आवासीय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें