फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: समाजवादी चिंतक और प्रखर राजनेता थे लोहिया

विज्ञापन
सपा कार्यालय समता भवन पर डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष गोपाल यादव
विज्ञापन
गाजीपुुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन में रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान एक गोष्ठी भी आयोजित की गई थी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने भारत के आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों, आर्थिक व राजनैतिक असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दी। राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया एक प्रखर समाजवादी विचारक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी पार्टी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ. नंहकू यादव, सुशील जायसवाल, रविंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें