पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू करने और सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों की विसंगतियों को दूर करने सहित विभिन्न मांगोें को लेकर केंद्र एवं राज्य के हजारों कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंक सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर दिनभर ताले लटके रहे। बैंकों में करीब एक करोड़ रुपये के चेकों की क्लीयरिंग नहीं हो पायी। सभा आयोजित कर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की और सरका को कटघरे में खड़ा किया।
उधर, हड़ताल की वजह से अपने-अपने काम के सिलसिले में जिला मुख्यालय आए लोगों को निराशा हाथ लगी। बिना काम हुए ही उन्हें घर लौटना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को हुई। रोडवेज कर्मियों की 12 घंटे की हड़ताल से बसों का संचालन न होने से यात्रियों के परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन की ओर से यूबीआई के महुआबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित सभा में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन सचिव जितेंद्र शर्मा ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। कहा कि बैंक कर्मियों को 35 वर्ष की सेवा के बाद भी पेंशन देने में सरकार आना-कानी करती है।
हरिद्वार सिंह यादव ने असाध्य ऋण को तत्काल वसूलने तथा बड़े उद्योगपति घरानों के यहां से क्षमता होते हुए भी लोन न चुकाने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर मो. तसौव्वर, दीपक सिंह, संतोष राय, ओपी सिंह, उदयवीर यादव, कमलेश सिंह, सत्यपाल सिंह, हिमांशु विश्वकर्मा, गुलाब सिंह, रजनीश जायसवाल, हरिकेश, अर्पणा सिंह, कीर्ति मालिनी, राजीव, प्रकाश गुप्ता, स्वामीनाथ गुप्त आदि ने विचार व्यक्त किया। अंत में अध्यक्ष सत्यदेव ने आभार व्यक्त किया।
पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की सभा में जिला महामंत्री सुभाषचंद्र राय, हृदयशंकर राय, संतोष कुमार राय, कमलेश सिंह, शुभम सिंह, अब्दुल कयूम, पुरुषोत्तम आदि मौजूद थे। गाजीपुर मंडल के सभी डाकघरों एवं शाखा डाकघरों के कर्मचारी शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। इस अवसर पर आयोजित सभा में वाल्मिकी शमारत्न, अशोक सिंह, विश्वानंद तिवारी, सतीश यादव, बब्बन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।
अध्यक्षता ज्योतिबंधन, दसई राम तथा घनश्याम सिंह ने संयुक्त रूप से तथा संचालन मंत्री श्रीनाथ यादव ने किया। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सरकार की मजदूर विरोधी और कारपोरेट परस्त नीतियों के विरोध में बीएसएनएल यूनियन के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस अवसर पर आयोजित सभा में बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, सचिव एसएन सिंह, मेवालाल यादव, श्यामलाल, राजेश सिंह, राकेश मौर्य, आरसी यादव, एसबीएस यादव, शाहिद परवेज, बृजेश यादव, गोरख राय, रामसेवक, संजय कुमार, भारतेंदु कुमार, शंभू यादव, तूफानी यादव, अपरवल यादव, अवधेश तिवारी, अखिलानंद पांडेय आदि मौजूद थे।