फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद में 471 लोगों के ऊपर लाकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। लॉकडाउन के दौरान मुहम्मदाबाद पुलिस सर्किल में 471 लोगों के ऊपर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान एमवी एक्ट के तहत 2838 वाहनों का चालान एवं 124 वाहन सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद विनय गौतम ने बताया कि लॉकडाउन के पहले दिन से लॉकडाउन-तीन तक उल्लंघन के 266 मुकदमे 471 व्यक्तियों के उपर दर्ज किया गया है। इसके अलावा 2838 वाहनों का चालान तथा 124 वाहनों को सीज किया गया है। समन शुल्क के रुप में अब तक एक लाख पचास हजार एक सौ पचास रुपए की वसूली की गई है। इसमें मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने 198 लोगों के खिलाफ 188 के 80 मामले पंजीकृत किए हैं। वहीं एमवी एक्ट के तहत 1028 चालान, 75 वाहन सीज कर 97700 रुपए वसूले किए गए हैं। भांवरकोल थाने में 77 के खिलाफ 188 के तहत 39 मामले पंजीकृत, 240 वाहनों का चालान एवं छह सीज तथा 15500 रुपए समन शुल्क वसूले गए।
इसी तरह करीमुद्दीनपुर पुलिस ने 114 लोगों के खिलाफ 188 के तहत 76 मामले पंजीकृत, 506 वाहनों का चालान एवं 21 सीज, 17 हजार नौ सौ 50 रुपये जुर्माना वसूला गया तथा बरेसर पुलिस ने 82 लोगों के खिलाफ 188 के तहत 71 मामले पंजीकृत, एक ईसी एक्ट, 1064 वाहन चालान एवं 22 सीज एवं 19 हजार समन शुल्क वसूला गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के काफी संख्या में आने के कारण क्षेत्र मेंकोराना संक्रमण बढ़ रहा है। इस लाकडाउन में लोग सुरक्षित घरों मेंरहें। बेवजह सड़क पर घूमने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें