फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन: असमंजस में हैं दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। दुल्लहपुर बाजार के व्यापारी दुकानें खोलने को लेकर असमंजस में हैं। सब्जी मंडी और गाजीपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे व्यापारियों में असमंजस की स्थिति है। इनको पता नहीं है कि कौन सी दुकान खुलेगी कौन सी नहीं खुलेगी। दुकानदारों का कहना है कि कोई भी दुकान खोल रहा है तो कहीं ना कहीं कोई पुलिस द्वारा दुकान का नाम-पता नोट किया जा रहा है तथा उनकी वीडियो बनाई जा रही है। कुछ दुकानदार अपना नाम कटवाने के लिए इधर-उधर जुगाड़ लगाते फिर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को खुले कई दुकानों के सामने पुलिस ने डंडा पटका, जिससे दुकानदार भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को लाउस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को शासन के गाइड लाइन से अवगत कराना चाहिए कि कौन सी दुकान खुलेगी और कौन सी नहीं। इससे दुकानदार असमंजस में है। यदि दुकानें खोल भी रहे हैं तो उनमें इस बात की भय बना रह रहा है कि किसी भी समय पुलिस डंडा पटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें