फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमेदा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। परिवार के साथ पटना गए गृहस्वामी के बुधवार सुबह लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने खानपुर थाने में तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमेदा निवासी रविंद्र गुप्ता ने बताया कि वह नौ अगस्त को परिवार के साथ पटना गए थे। घर में ताला बंद था। इसी दौरान 18 अगस्त की रात अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और कमरों को खंगाल डाला। चोर दो चेन, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, एक पायल, एक नथुनी, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बुधवार सुबह रविंद्र गुप्ता परिवार के साथ घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और आभूषण समेत कई सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें