फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय पहलवानों का दबदबा

Mon, 23 Nov 2015 12:07 AM IST
सैदपुर(सं.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर बहुरा में आयोजित ईनामी कुश्ती प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों का दबदबा रहा। 20 हजार रुपये की प्रतियोगिता में सीआरपी के परविंदर और गोरखपुर के आशू निगम के बीच कुश्ती जहां बराबरी पर छूटी वहीं परविंदर ने हिसार के खुशहाल को चित कर 30 हजार रुपये की बाजी जीत ली।
विज्ञापन

दिल्ली सीआरपी के कृपाशंकर ने वाराणसी के सोनू को पराजित कर 15 हजार का खिताब अपने नाम कर लिया। भुजाड़ी के पहलवान मानसिंह ने गोरखपुर हास्टल के अखिलेश को महज 15 सेकेंड में चित कर वाहवाही लूटी। परविंदर ने एक चैलेंज कुश्ती में जौनपुर के दिलीप को चित कर 20 हजार रुपये जीते। करमपुर अखाड़े के शंकर पहलवान सहित कई पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए आधा दर्जन कुश्ती जीती। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने दमखम से पहलवानों ने देश ही नहीं विदेशों में भी  देश का नाम रोशन किया है। एमएलसी विजय यादव ने कहा कि सपा के नेतृत्व में खेलों के विकास के लिए विभिन्न योजनांए आरंभ की गई हैं। सरकार कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए और बेहतर प्रयास करेगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य डा. विरेन्द्र यादव, गुलाम गौस, भाजपा नेता रामतेज पांडेय, रामचंद्र मौर्य, दया यादव, सब्यसाची यादव, अजय यादव, सिखारी पहलवान, साहब पहलवान, रामकृत यादव, डा. ओपी यादव, कैलाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें