फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प से सिद्वि शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पटरी दुकानदारों को ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा समेत सभी नगर निकायों में संकल्प से सिद्धि शिविर का आयोजन 28 जुलाई और 11-12 अगस्त को किया जाएगा। अपर उपजिलाधिकारी व परियोजना अधिकारी डूडा मंशाराम वर्मा ने बताया कि शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10000 रुपये का ऋण पटरी दुकानदारों को बैंक से दिया जाएगा। शिविर में स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण, आनलाइन आवेदन एवं आवेदन स्वीकृत करने की प्रक्रिया के साथ डिजिटल लेन-देन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन लाभार्थियों ने 10000 रुपये का ऋण बैंक को अदा कर दिया है, उनका 20000 के ऋण के लिए नवीन आवेदन किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत कुल 793 लाभार्थियों को ऋण वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें