फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे दोनों युवकों का शव उतराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के सुल्तानपुर में स्नान करते समय गंगा में डूबे दो युवकों के शव मंगलवार की दोपहर बीरपुर गंगा तट पर उतराये हुए मिले। सावन के पहले सोमवार को बैरान के नजदीक ग्राम ककरहिया से गंगा स्नान करने सुल्तानपुर गंगा तट पर गये दो युवक रोहित यादव (20) पुत्र गोरख यादव और अक्षय लाल यादल (25) पुत्र राम बढ़ाई तैरते हुए आगे बढ़ रहे थे कि दोनों गंगा की तेज धारा में बह गये थे। सोमवार को ही जाल डालकर दोनों की खोजबीन शुरू की गई थी लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को परिजन नाव से परिजन युवकों की खोज में लगे थे कि घटनास्थल से 20 किमी दूर बीरपुर गंगा तट पर दोनों युवकों के शव उतराये हुए मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें