फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला कुश्ती और पुरुष वॉलीबॉल ट्रायल की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिले में 10 से 12 फरवरी के बीच महिला वर्ग की ओपेन स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई है। वहीं, बलिया में 11 से 13 फरवरी के बीच पुरुष वर्ग की ओपेन स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। नेहरू स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय की तरफ से शनिवार को ओपेन स्टेट के जनपद स्तरीय ट्रॉयल में चयनित सीनियर पहलवानों और सीनियर वॉलीबॉल पुरुष खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
विज्ञापन

कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि जनपद अंबेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित महिलाओं की ओपेन स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में बीते छह जनवरी को जनपद स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। फ्री स्टाइल कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग में अनिता, 53 किग्रा भार वर्ग में साधना यादव, 55 किग्रा भार वर्ग में माया, 57 किग्रा भार वर्ग में सेजल यादव, 59 किग्रा में कनक यादव, 62 किग्रा में नेहा पाल, 65 किग्रा में पायल यादव, 68 किग्रा में गोल्डी यादव और 72 किग्रा भार वर्ग में निवासलक्ष्मी यादव का चयन किया गया है। टीम मैनेजर रामशीष यादव के साथ यह टीम नौ फरवरी को अंबेडकरनगर के लिए निकलेगी। वहीं वॉलीबॉल कोच योगेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद बलिया के वीर लोरिक स्टेडियम में पुरुष वर्ग की ओपेन स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय चयन ट्रॉयल नेहरू स्टेडियम में गत दो फरवरी को आयोजित किया गया था। इसमें 37 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें अमन कुमार, अभिनव राय, नवनीत कुमार यादव, सावंत राव, सत्यम यादव, आनंद कुमार, पीयूष प्रताप सिंह, अंकित यादव, वकील, सूरज कन्नौजिया, सत्यप्रकाश यादव, अनंत चक्रवर्ती का चयन हुआ है। 10 फरवरी की शाम यह टीम बलिया के लिए निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें