फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिकअप में लदी 3.34 लाख रुपये की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सुहवल थाना पुलिस द्वारा पिकअप में लदे शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। थानाक्षेत्र के भगीरथपुर गांव के मुख्य गेट के पास पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार की रात पिकअप में 837 लीटर देसी शराब लादकर बिहार ले जा रहे शराब तस्कर पिकअप चालक छोटू बिंद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस शराब और पिकअप को कब्जे में लिया गया है। जब्त शराब की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3,34,800 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि भगीरथपुर गांव के गेट के पास रात करीब 8:18 बजे उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय, मुनेश प्रजापति, राहुल यादव, अतुल भारती, सत्यभान जायसवाल, प्रभाकर चौरसिया और श्याम सुंदर के साथ मिलकर अपराधियों व वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इसी क्रम में सफेद पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। इसपर पिकअप में 93 पेटी देसी शराब लदी मिली, इसके बाद पुलिस ने चालक को इस शराब के वैध कागजात दिखाने को कहा। लेकिन चालक ने नहीं दिखाए। इसपर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की, इसमें आरोपी चालक ने अपनी पहचान नंदगंज थानाक्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी छोटू बिंद के रूप में बताया। आरोपी चालक ने बताया कि, वह पिकअप में लदी शराब को लेकर बिहार जा रहा था। वहां शराब पर प्रतिबंध होने की वजह से वह इन शराब को वहां पर अधिक कीमत पर बेचता। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि प्रत्येक पेटी में 200 एमएल की देसी शराब के 45 पाउच भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें