फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 लाख की शराब बरामद, चुनाव में खपाने की थी तैयारी; SP सिटी ने जताई संभावना

Fri, 26 Apr 2024 08:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: भारी मात्रा में आग लगने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्वाट टीम ने भी इस कार्रवाई में साथ दिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर पुलिस ने नंदगंज क्षेत्र में लगभग 15 लाख रुपये की अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण तथा कच्चा मटेरियल की मिश्रित और अपमिश्रित शराब शुक्रवार की शाम बरामद किया है। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संभावना जाहिर की है कि शराब यहीं तैयार करके पैक की जाती थी, जिसे चुनाव में खपाने की तैयारी रही होगी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




नंदगंज पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नरायणपुर हाला गांव स्थित गोदाम में छापा मारा। जो मड़ई हाला निवासी डॉ. धनंजय यादव बताया जा रहा है। गोदाम से 240 पेटी में कुल 2800 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 2150 लीटर और शराब बनाने के उपकरण के साथ कच्चा मटेरियल बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से धनेश कुमार निवासी भवानीपुर और रामाशीष यादव निवासी मड़ई हाला को गिरफ्तार किया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र के मुताबिक बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपये है। ज्यादा संभावना जताई जा रही है कि शराब यही तैयार करके पैक की जाती रही होगी। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें