फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बेचने के लिए बनाई जानी थी शराब, पुलिस ने किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब बेचने में लिए नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली में एक घर में शराब निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में पुलिस ने रखी सामग्री जब्त की। पुलिस ने शराब निर्माण में लगे एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया। नंदगंज के थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया शनिवार की शाम एसओजी प्रभारी विनीत राय के साथ रामपुर बंतरा हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से देवकली में एक घर में शराब बनाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो पुलिस ने शराब बनाने के लिए रखा 220 लीटर स्प्रिट, देसी शराब से भरी 40 पेटी में 450 शीशी, 2400 खाली शीशी, एक बोरा ढक्कन, 2116 ब्लू लाइम का रैपर, दो बंडल क्यूआर कोड का होलोग्राम सहित 24 गत्ता, शराब रखने का एक ड्रम, नौसादर, यूरिया आदि शराब बनाने का लहन बरामद किया। पुलिस ने शराब बना रहे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया शराब तस्कर नागेंद्र जायसवाल लंबे समय से शराब का धंधा करता चला आ रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इस दौरान छापेमारी में सुरेंद्रनाथ सिंह, धर्मदेव चौहान, विपिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रेशमा, प्रेमशंकर, रामभवन आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें