फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी 35 लाख की शराब

Tue, 26 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कंटेनर से बरामद की गई शराब की पेटी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की देर रात फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से बड़ी कामयाबी मिली। शराब तस्करों द्वारा ट्रक में लदे गोदरेज की आलमारी में रख कर बिहार ले जाया जा रहा हरियाणा निर्मित करीब तीस हजार 240 शीशी शराब पुलिस ने बरामद कर लिया। शराब की कीमत बाजार में करीब 35 लाख रुपये आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन


बिहार प्रांत में शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लग जाने के बाद शराब तस्कर दो वर्षों से काफी सक्रिय है। कई बार कोतवाली पुलिस ने शराब के बड़े खेप का भी भंडाफोड़ किया है। बिहार में ऊंचे दामों पर शराब की बिक्री करने के लिए तस्करों द्वारा तमाम हथकंडे अपनाते हुए जनपद के रास्तों का सहारा लिया जा रहा है।

देर रात शहर में गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शराब की बड़ी खेप ट्रक में लादकर जनपद के रास्ते से होते हुए बिहार जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस कोतवाल राजीव सिंह, नसीम अख्तर और जितेंद्र दूबे के नेतृत्व में फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचकर घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन


ट्रक को आता देख पुलिस सक्रिय हो गई और उसे क्रासिंग से पहले रोक लिया। जब पुलिस द्वार चालक से ट्रक के पिछले हिस्से से त्रिपाल हटाने को कहा गया तो वह अंदर गोदरेज की आलमारी होने की बात कहकर टाल-मटौल करने लगा। लेकिन पुलिस की सख्ती देख जब चालक ने त्रिपाल खोला तो अंदर आलमारियां रखी हुई थीं। पुलिस टीम ने आलमारियों की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान आलमारियों में से 30 हजार 240 शीशी पंजाब निर्मित शराब देख पुलिस के होश उड़ गए।

पुलिस तुरंत शराब तस्कर धर्मेंद्र और अभिषेक उर्फ भूषण को हिरासत में लेकर ट्रक सहित कोतवाली आई और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के बाद सुबह पुलिस ने दो शराब तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया। जबकि बरामद शराब को पुलिस ने ट्रक सहित सील कर दिया। इसके साथ ही छानबीन शुरू कर दी।

इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बरामद शराब को ट्रक सहित सील कर दिया गया है। जबकि दोनों शराब तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने गोरखपुर एसटीएफ की ओर से शराब की बड़े पैमाने पर खेप जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें