फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एचटी लाइन ठीक करते समय करंट की से लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अदिलाबाद के पास रविवार की रात ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़कर एचटी लाइन दुरुस्त करते समय संविदा पर तैनात लाइनमैन विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास के लोगों ने लाइनमैन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन

बढ़ईपुर गांव निवासी सुनील कुमार बिंद मुहम्मदाबाद उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। अदिलाबाद के पास लाइनमैन एचटी लाइन ठीक करने के लिए ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक एचटी लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मुहम्मदाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर एसडीओ अमित राय रात में ही मेडिकल अस्पताल पहुंचे और घायल लाइनमैन का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि हादसा बैक फीडिंग के कारण हुआ है। विभाग की ओर से लाइनमैन के इलाज का पूरा खर्च उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें