रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली के पास नेशनल हाईवे-124 सी पर सड़क हादसे में मृत सतीश के घर पर ब
- फोटो : 1
रेवतीपुर/सेवराई (गाजीपुर)। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले बृहस्पतिवार की रात उतरौली गांव के पास नेशनल हाईवे-124सी पर ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि नगरहाल्ट थाना क्षेत्र के अवती निवासी सतीश सिंह (23) पुत्र कन्हैया सिंह और लालबहादुर उर्फ भोला (25) पुत्र रमेश सिंह बाइक से भदौरा से रेवतीपुर होते हुए अपने गांव अवती जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उतरौली गांव के पास सामने से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। उसने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे स्थित एक घर से जा टकरा गया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रक्षाबंधन से पहले दो युवकों की मौत की खबर से अवती गांव में मातम पसर गया। जिन घरों में पर्व को लेकर तैयारियां हो रही थीं, वहां अचानक माहौल गम में बदल गया। क्षेत्र में पूरे दिन हादसे को लेकर चर्चा होती रही।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली के पास नेशनल हाईवे-124 सी पर सड़क हादसे में मृत सतीश के घर पर ब- फोटो : 1
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली के पास नेशनल हाईवे-124 सी पर सड़क हादसे में मृत सतीश के घर पर ब- फोटो : 1
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली के पास नेशनल हाईवे-124 सी पर सड़क हादसे में मृत सतीश के घर पर ब- फोटो : 1