Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में आकाशीय बिजली से पांच लोग गंभीर रुप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर एक अधेड़ की माैत हो गई। बाकी अन्य लोगों का इलाज चल रहा था।
गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे कुर्था गांव के सामने गंगा नदी में मछली पकड़ रहे नाव सवार पांच मछुआरों पर बिजली गिर गई। जिसमें नोनहरा थाना क्षेत्र के गठिया गांव निवासी त्रिलोकीनाथ बिंद (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिजली की चपेट आकर ताड़ी घाट निवासी घायल हुए राजेश चौधरी ऊर्फ घूरहू ने बताया कि चौराई निवासी सुनील निषाद व कपिल निषाद, कटिइला निवासी मोहर्रम शाह और गठियां गांव के त्रिलोकी बिंद समेत करीब दस साथी पिछले बीस वर्ष सभी साथ में ही मछली पकड़ते रहे हैं।
शुक्रवार को अचानक मौसम बिगड़ा और तेज हवा व बारिश के शुरु होने पर पांच लोग नाव से उतर गए, जबकि पांच लोग नाव पर सवार थे। इनमें राजेश चौधरी, सुनील निषाद, कपिल निषाद, मोहर्रम शाह और त्रिलोकी बिंद शामिल रहे।
विज्ञापन
इसी बीच, नाव पर बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही त्रिलोकी की मौत हो गई। जबकि सुनील, कपिल, मोहर्रम और राजेश झुलस कर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।