फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ लाइन ट्रेन में कल से होगा इलाज

Thu, 19 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास बनने वाले वाशिंग पिट का शिलान्यास और लाइफ लाइन ट्रेन में स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन 20 नवंबर को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा करेंगे।
विज्ञापन


 प्लेटफार्म नबंर एक पर खड़ी लाइफ लाइन ट्रेन में 20 नवंबर से ही रोगियों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। रोगियों के पंजीकरण और इलाज के मद्देनजर रेलवे महकमा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

वाशिंग पिट और गाजीपुर-बलिया रेल रूट के दोहरीकरण के शिलान्यास  में मात्र एक दिन ही शेष बचे हैं। इसको देखते हुए सिटी रेलवे स्टेशन के थानीय कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नबंर एक के बाहर शिलापट्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं  सिटी रेलवे स्टेशन पर आई लाइफ लाइन ट्रेन को उद्घाटन के मद्देनजर प्लेटफार्म नंबर एक  पर लाकर खड़ा कर दिया गया।

जबकि सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
मालूम हो की सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का कार्य कई महीनों से चल रहा है।

 वहीं अफीम फैक्ट्री के पास खाली पड़ी जमीन पर रेलवे का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केेंद्र और गाजीपुर घाट स्टेशन के पास की खाली पड़ी जमीन पर वातानुकूलित सब्जी भंडारण गृह बनने का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है िक योजनाओं कोे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें