फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलमंत्री को सौंपा पत्र

विज्ञापन
जमानियां रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव क
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भाजपा की राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शुक्रवार को रेलमंत्री से मुलाकात कर पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

सांसद ने रेलमंत्री को दिए पत्र में ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, पटना-इंदौर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और संघमित्रा एक्सप्रेस का जमानिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि जमानिया क्षेत्र ऐतिहासिक, कृषि और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, मरीज और आम यात्री वाराणसी, पटना, दिल्ली और हावड़ा समेत अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को दिलदारनगर, गाजीपुर सिटी या अन्य स्टेशनों तक जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास को देखते हुए जमानिया स्टेशन पर इन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। सांसद का कहना है कि इससे क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार से जुड़े आवागमन को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें