ब्राह्मण रक्षा दल और राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को एसडीएम लोकेश कुमार को पत्रक सौंपा। उन्होंने सेंवठा गांव स्थित निजी स्कूल में बच्चों से उर्दू में प्रार्थना कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पत्रक में कहा कि मरदह ब्लॉक के सेंवठा गांव स्थित निजी स्कूल में उर्दू में प्रार्थना कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीओआईएस प्रकाश सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पत्रक देने वालों में संतोष कुमार पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा, रतलेश पांडेय, अनुज पांडेय, हरिप्रसाद पांडेय, उदय नारायण पांडेय, मिंटू पांडेय आदि शामिल थे।